जालसाजी कर खुलवाये खातों में 1.20 करोड़ का ट्रांजेक्शन

जबलपुर: जालसाजी कर खुलवाये गए खाते दिल्ली में बेचे गए थे, जिसमें खातों में 1.20 करोड़ का ट्रांजेक्शन मिला। ये ट्रांजेक्शन सट्टे की रकम का है। गोरखपुर पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिन्हें बुधवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक संगराम सिंह मरावी पिता ओम मरावी 29 वर्ष निवासी गुप्तेश्वर ने रिपोर्ट दर्ज कि लोन दिलाने का झांसा देकर धोखाधड़ी करते हुए छलपूर्वक उसके तीन बैंक खाते विजय नगर निवासी यश खत्री 26 वर्ष, राहुल रोहणा 40 वर्ष निवासी पनागर ने खुलवाये थे।

एटीएम, कार्ड, पासबुक, चैकबुक, खाते में जुटी सिम को स्वयं रख लिए थे उसे लोन नहीं मिला। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जिन्होंने पूछताछ में बताया कि उन्होंने खातों को दिल्ली में बेच दिया था। इन खातों का उपयोग दिल्ली में ऑनलाइन गेमिंग, सट्टा, जुआ जैसी अवैध गतिविधियों में किया जा रहा था। पुलिस ने जब खातों का ट्रांजेक्शन निकलवाया तो खातों में एक करोड़ 20 लाख रूपए मिले। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय मेें पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Next Post

लापता युवक की एक सप्ताह पुरानी लाश मिली

Thu May 22 , 2025
इछावर। ग्राम हासपुर का रहने वाला 19 वर्षीय ब्रिज पिता बलराम कोरकू गायब था। परिजन उसे ढूंढ रहे थे। इस बीच बकरियां चराने वाली एक महिला ने सरपंच राजेश परमार को बताया कि भंवरा रोड पर बालमुकुंद परमार के कुएं में एक व्यक्ति की लाश तैर रही है। जब सरपंच […]

You May Like