स्टब और मोदी ने भारत- यूरोपीय संघ एफटीए को लेकर की बात

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल (वार्ता) फिनलैंड के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर स्टब ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के साथ साथ भारत- यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर जल्द से जल्द मुहर लगाने पर जोर दिया ।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने आज यहां कहा कि दोनों नेताओं ने डिजिटलीकरण, स्थिरता और गतिशीलता के क्षेत्रों सहित दोनों देशों के बीच चल रहे सहयोग की समीक्षा की। उन्होंने क्वांटम, 5जी-6जी, एआई और साइबर सुरक्षा के क्षेत्रों सहित द्विपक्षीय साझीदारी को और मजबूत एवं गहरा करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

दोनों नेताओं ने यूक्रेन की स्थिति सहित पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री स्टब ने भारत-यूरोपीय संघ के घनिष्ठ संबंधों और जल्द से जल्द पारस्परिक रूप से लाभकारी एफटीए को अंतिम रूप देने के लिए फिनलैंड का समर्थन व्यक्त किया। इसके अलावा दोनों नेताओं ने आपस में संपर्क में रहने पर सहमति जताई।

Next Post

हड़ताल! एक ही दिन में चरमराई स्वास्थ्य सेवा

Wed Apr 16 , 2025
सीहोर।बुधवार को जिले भर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर एक दिन के साप्ताहिक अवकाश पर क्या गए, संपूर्ण जिले के प्राथमिक व उप स्वास्थ्य केन्द्रों की स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा उठीं. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर ताले लटके रहे और मरीज परेशान होकर वापस लौट गए. प्रदेश सरकार […]

You May Like

मनोरंजन