
जबलपुर। बरेला थाना अंतर्गत परसावाड़ा में रहने वाली एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि कमलेश पटैल उम्र 43 वर्ष निवासी ग्राम परसावाड़ा बरेला ने सूचना दी कि भतीजी निशा पटैल 22 वर्ष ने घर में छत से कुंदा में साड़ी बांधकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई।
