धार्मिक उत्सव मनाने से समाज में सुख समृद्धि की प्राप्ति : नरेंद्र सिंह

ग्वालियर। विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह तोमर आज ग्वालियर प्रवास के दौरान ग्राम गिरगांव में महादेव मंदिर ग्वालियर पर आयोजित रामायण एवं भंडारे में शामिल हुए। यह आयोजन मुरैना जिला पंचायत की अध्यक्ष आरती आकाश सिंह गुर्जर एवं उनके परिजनों द्वारा किया गया। तोमर ने भगवान महादेव की विधि विधान से पूजा अर्चना कर आरती की। इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ के भक्तगण बड़ी संख्या में मौजूद थे। आयोजन समिति द्वारा विधानसभा अध्यक्ष को भगवान भोलेनाथ की मूर्ति का स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। जनता-जनार्दन को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष तोमर ने कहा कि भगवान श्री भोलेनाथ जी के मंदिर में एक दिवसीय रामायण पाठ एवं पूजा आराधना वह भी नवदुर्गा उत्सव के समय, यह हमारे लिए खुशी की बात है हम भगवान गिरगांव महादेव एवं मां दुर्गे भवानी से यह विनती करते हैं कि उनकी कृपा संपूर्ण मानव समाज पर रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर तोमर को फुल मालाओ से लाद दिया।

विधानसभा अध्यक्ष तोमर की अगवानी करने वालों में मुरैना जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आरती आकाश गुर्जर, वी एस गुर्जर, सेवानिवृत ई ई लोक निर्माण विभाग, कन्हैया सिंह सरपंच, भीकम सिंह गिरगांव, जिला पंचायत सीईओ मुरैना कमलेश भार्गव, धर्मवीर सिंह गुर्जर गिरगांव, भागीरथ सिंह गुर्जर, शिवराज पहलवान, गजेंद्र सिंह भदोरिया, राम गुर्जर, आदि शामिल थे। इससे पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र सिंह ने नवदुर्गा महानवमी के अवसर पर अपने पुश्तैनी ग्राम ओरेठी, जिला मुरैना पहुँचकर कुलदेवी मां आसमानी माता के दर्शन कर पूजा अर्चना कर देश प्रदेश एवं ग्वालियर चंबल संभाग की सुख समृद्धि की कामना के साथ आराधना की।

Next Post

भारत-ईएफटीए के बीच व्यापार, आर्थिक साझेदारी समझौते का लागू होना ऐतिहासिक: गोयल

Wed Oct 1 , 2025
नयी दिल्ली, 01 अक्टूबर (वार्ता) वाणिज्य एवं उद्योग केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भारत और यूरोप के चार देशों के मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के बीच हुये व्यापार और आर्थिक साझेदारी समझौता (टेपा) के बुधवार को लागू होने के अवसर को ऐतिहासिक बताया है। श्री गोयल ने सोशल मीडिया पर […]

You May Like