सूने मकान से नगदी समेत जेवरात चोरी

जबलपुर: मझौली थाना अंतर्गत ग्राम रानीताल में चोरों ने एक सूने मकान का ताला तोडक़र जेवरात और नगदी पार कर दी । पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को सपना चौधरी 29 वर्ष निवासी ग्राम रानीताल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 6 जुलाई को गंगाजली कार्यक्रम में शामिल होने के लिये देवर कमल चौधरी के साथ सिहोरा गयी थी घर में ताला लगाकर गयी थी।

सुबह उसकी चाची सास सोमबाई ने फोन कर बतायी कि आपके घर का ताला टूटा हुआ है, वह देवर के साथ आकर देखी उसके घर की आलमारी टूटी हुयी थी जिसमें रखे नगदी 50 हजार रूपये, सोने चांदी के जेवरात समेत उसके देवर की आलमारी में रखे नगदी 14 हजार रूपये, जेवर गायब थे। बीती रात अज्ञात चोर ताला तोडक़र सोने चांदी के जेवर व नगदी चोरी कर ले गया है

Next Post

बंद कमरे का ताला तोड़े बिना किसान की 5 क्विंटल मूंग पार

Sat Jul 11 , 2026
जबलपुर: खमरिया थाना अंतर्गत ग्राम उमरिया में चोर ने बंद कमरे का ताला तोड़े बिना, दरवाजे के ऊपर बने करीब डेढ़ फीट के रोशनदान से भीतर घुसकर करीब 5 क्विंटल मूंग की फसल पार कर दी।पुलिस के मुताबिक, पुरानी बस्ती रांझी निवासी ज्ञानेश्वर शर्मा 45 वर्ष पिछले 8 सालों से […]

You May Like