सारनी। बगडोना लूटकांड का पुलिस ने मात्र तीन दिनों में पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी और एक नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बैतूल निश्चल एन. झारिया के निर्देशन, एएसपी कमला जोशी, एसडीओपी प्रियंका करचाम के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी जयपाल इवनाती और चौकी प्रभारी वंशज श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित टीम ने यह सफलता हासिल की।
23 अगस्त को दिल्ली के शाहदरा निवासी बीएसएनएल कर्मचारी अजीमुद्दीन के साथ ग्राम जाजबोडी के आरोपियों ने मारपीट कर मोबाइल, नकदी और दस्तावेज लूट लिए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से जांच शुरू की। 26 अगस्त को मुखबिर सूचना पर राखड़ डैम, धसेड़ रोड के पास दबिश देकर पुलिस ने आरोपी राहुल उईके (19) निवासी जाजबोडी और एक विधि विरुद्ध बालक को गिरफ्तार किया। उनके पास से लूटा गया मोबाइल, नगद राशि और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की गई। वहीं, फरार आरोपी की तलाश जारी है।
