उज्जैन: महाकाल की नगरी का मास्टर प्लान 2035 तक के लिए तैयार हो चुका है और टाउन एंड कंट्री प्लानिंग ने इसे ऑनलाइन कर दिया है। सिंहस्थ 2028 को ध्यान में रखते हुए 30 से अधिक प्रमुख सड़कों को जीआईएस वेब पर अपलोड किया जाएगा। कलेक्टर रोशन कुमार सिंह ने बताया कि साधु-संतों और श्रद्धालुओं की आवाजाही के लिए कई सड़कों को टू-लेन और फोर-लेन में बदला जा रहा है।
टीसीपी अधिकारी अंशुल गुप्ता ने बताया कि यह पहल निर्माण एजेंसियों पर निर्भरता कम करेगी और जिला प्रशासन को सड़कों की अद्यतन स्थिति का तुरंत पता चलेगा। पीडब्ल्यूडी, नगर निगम, स्मार्ट सिटी सहित कई एजेंसियां सिंहस्थ के कार्यों में जुटी हैं, और इन सड़कों की स्कीम कंसल्टेंट द्वारा तैयार कर जीआईएस वेब पर अपलोड की जाएगी, जिससे निर्माण की निगरानी आसान होगी
