इंदौर के पश्चिम क्षेत्र में बनेगा 10 हजार क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर

इंदौर:आईडीए पश्चिम क्षेत्र में पीपीपी मॉडल पर 564 करोड़ रुपये की लागत से 10 हजार बैठक क्षमता वाला कन्वेंशन सेंटर बनाएगा। 17 हैक्टेयर में से 11 हैक्टेयर पर कन्वेंशन सेंटर और 6 हैक्टेयर पर होटल व रिसॉर्ट का निर्माण होगा। निर्माण और मेंटेनेंस का जिम्मा 40 साल के लिए निजी कंपनी को दिया जाएगा।

आईडीए इसे 40 साल बाद अपनी संपत्ति बना लेगा। देश में ऐसा बड़ा हॉल फिलहाल कोलकाता में है। आईडीए की 14 मई को बोर्ड बैठक में टेंडर जारी करने की स्वीकृति संभावित है. रिसॉर्ट को निर्माता कंपनी फ्री होल्ड पॉलिसी का लाभ ले सकेगी.
निम्न सुविधाएं होगी कन्वेशन सेंटर में
– 5 — 5 हजार सीट के दो कन्वेंशन सेंटर बनेंगे, जिसमें पार्टिशन होगा। संख्या ज्यादा होने पर पार्टिशन हट जाएगा और सीटिंग कैपेसिटी 10 हजार की हो जाएगी।
– 10 हजार वर्गमीटर का ओपन प्रदर्शनी हॉल
– 500 सीट का ऑडिटोरियम
– 250 सीट का एक ऑडिटोरियम
– 100 सीट के दो लाउंज
– 50 सीट के 4 लाउंज
– 30 लोगों के बैठने 8 छोटे हॉल
– 30 लोगों  के लिए 4 वीवीआईपी लाउंज
– प्रशासनिक भवन
– इंटरेंस लॉबी
– रिसेप्शन और 8 टर्मिनल
– डायनिंग और डिनर पार्टी के लिए लाउंज
– 120 रूम की 3 स्टार होटल
– 100 लोगों के लिए कॉफी शॉप
– 100 सिटिंग कैपेसिटी का रेस्टोरेंट
– 2 हजार कैपेसिटी का लॉन
– 100 लोगों की कैपिसिटी का बार

Next Post

उज्जैन रोड पर 100 से ज्यादा अतिक्रमण हटाए

Sat May 10 , 2025
इंदौर:नगर निगम के रिमूवल दस्ते ने आज उज्जैन रोड पर 100 से ज्यादा अतिक्रमण हटाने के कारवाई की. यह कारवाई झोन 17 के वार्ड 18 में की गई है. उक्त सड़क पर अस्थाई गुमटी, पक्के निर्माण और शेड के कारण यातायात जाम होने की समस्या हो रही थी.नगर निगम आयुक्त […]

You May Like