मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर भोपाल में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम

भोपाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर शुक्रवार को भोपाल के टीटी नगर स्टेडियम में सेवा के रंग, राष्ट्र के संग कार्यक्रम आयोजित किया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत हुए इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल शामिल हुए। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम को संबोधित भी किया।

कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग और कृष्णा गौर, भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सेवा संकल्प अभियान के प्रदेश संयोजक राहुल कोठारी, प्रदेश मंत्री राजेन्द्र सिंह राजपूत, संभाग प्रभारी अभय यादव, तीर्थ स्थान मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष विनोद गोटिया, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा और भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Next Post

राजवाड़ा में खाना खाते समय महाराष्ट्र के ड्राइवर की मौत

Fri Oct 9 , 2026
इंदौर: राजवाड़ा के पास भोजन करते समय अचानक तबीयत बिगड़ने से महाराष्ट्र के एक टूरिस्ट ड्राइवर की मौत हो गई. वे श्रद्धालुओं को महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन कराने के लिए मध्य प्रदेश आए थे. एमजी रोड पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है.मृतक की पहचान अमरावती निवासी […]

You May Like