पति-पत्नी पर डंडे से हमला

जबलपुर: पनागर थाना अंतर्गत पठानी मोहल्ला में गड्ढे में कचरा डालने पर उपजे विवाद पर पति-पत्नी पर डंडे से हमला कर दिया। पुलिस ने रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अमजद बेग 60 वर्ष निवासी पठानी मोहल्ला छोटी मस्जिद के पास पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह माही मेडिकल में गार्ड की नौकरी करता है उसके घर के सामने उसका बड़ा भाई अफजल बेग रहता है जो अपने घर के पीछे गड्डा किया है, गड्डा में कचरा डाल दिया था.

उसी बात पर बड़ा भाई अफजल बेग अपने बेटे आजाद बेग, साबिर बेग, कलीम बेग के साथ जबरदस्ती उसके घर के अंदर आकर विवाद करने लगा, अफजल ने उसे पकड़ लिया और आजाद बेग ने डंडा से हमलाकर हाथ पैर में चोट पहॅुचा दी, कलीम बेग ने उसके पटक दिया जिससे घर में रखा धारदार हथियार मारा जिससे गले में लग गया। पत्नी सायरा बानो उसे बचाने लगी तो आजाद बेग ने डंडा से हमलाकर उसकी पत्नी के दाहिने पैर में चोट पहुॅचा दी।

Next Post

गांधी मैदान में 'विवेक' का जलवा, अमर ज्योति इटारसी ने रामपुर को 7-0 से रौंदा

Fri Dec 19 , 2025
इटारसी। अखिल भारतीय महात्मा गांधी स्मृति हॉकी प्रतियोगिता का पांचवां दिन पूरी तरह से ‘होम बॉय’ ओलंपियन विवेक सागर के नाम रहा। भारतीय टीम के उपकप्तान विवेक सागर जैसे ही अपने स्थानीय क्लब ‘अमर ज्योति’ की जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे, दर्शकों का उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया। उनकी […]

You May Like