भैरूंदा। विगत दिनों से चल रहे सांसद खेल महोत्सव के अंतर्गत आयोजित मंडल स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट का रविवार को खेल परिसर में भव्य समापन हुआ. रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में भैरूंदा की टीम विजेता रही.
भैरूंदा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 121 रनों का लक्ष्य रखा. लक्ष्य का पीछा करते हुए राला की टीम निर्धारित रन नहीं बना सकी और भेरुंदा ने 27 रनों से शानदार जीत दर्ज की. अब विजेता टीम विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिता में मंडल का प्रतिनिधित्व करेगी. इस आयोजन की प्रेरणा और आधार क्षेत्र के गौरव केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान कीयुवाओं को खेलों से जोडऩे की जनोन्मुखी नीतियां रहीं. विधायक रमाकांत भार्गव द्वारा खेल अधोसंरचना के विकास हेतु किए जा रहे प्रयास उल्लेखनीय रहे. युवा नेता कार्तिकेय सिंह के अथक प्रयासों से पूरे संसदीय क्षेत्र में आयोजित हो रहे ये खेल आयोजन प्रतिभा निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष मारुति शिशिर,जितेंद्र गौड़, ओम पटेल, चंद्रकांत खंडेलवाल, थाना प्रभारी घनश्याम दांगी, रामप्रसाद झबरे जैन, महेंद्र परिहार, बसंत दुबे, दीनबंधु कुशवाह, तरुण मालवीय, अमित मीना, अरविंद पंवार, ओम राठौड़, चतुर्भुज सोलंकी योगी जेन भोला सिंह, गौरीशंकर कुशवाह, पीयूष तिवारी सहित मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. टूर्नामेंट को सफल बनाने में अजय मालवीय, तरुण राज सिंह, नीलमणि सेंगर, सचिन त्रिवेदी, राम पंवार, काजू अग्रवाल, पवन मालवीय, राहुल शर्मा, अंकिता विश्वकर्मा, सुजाता सिंह, राजेंद्र राजपूत, जयराज पंवार सहित बड़ी संख्या में खेल प्रशिक्षकों का योगदान रहा.
