चरित्र संदेह पर पत्नी को खिलाया जहर, एफआईआर दर्ज

जबलपुर: खितौला थाना क्षेत्र में चरित्र संदेह पर पति ने पत्नी को जहर खिला दिया। महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद आरोपित पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक श्रीमती वर्षा पटैल 34 वर्ष निवासी ग्राम गढचपा थाना खितौला ने बताया कि उसके 2 बेटे हैं, उसके पति कृष्ण कुमार पटैल पिछले 2-3 वर्ष से उसके चरित्र पर शक कर झगड़ा करता हैं।

पति शक करते हुये दोपहर लगभग 12 बजे उसके साथ विवाद कर हाथ मुक्कों से मारपीट करने लगा और उसे घर से भगाते हुये बोले कि घर से नहीं गई तो जान से खत्म कर दूंगा। उसने अपना घर बचाने के लिये रिपोर्ट नही की थी। शाम 4 बजे घर की परछी में थी, पति झगडा कर उसे भगाने लगा, विरोध करने पर उडद में डालने वाली दवाई उसे जबरदस्ती पिला दिया, जिससे उसकी तबीयत खराब हो गयी, वह अपने मायके सकरपीला पहुची जहॉ से मॉ एवं भाई उसे अस्पताल ले कर आये।

Next Post

इंदौर से आये व्यापारी के 115 स्टोन्स चोरी

Tue May 27 , 2025
जबलपुर: इंदौर से जबलपुर आए व्यापारी के 115 स्टोन्स 95 हजार रूपए के चोरी हो गए। पीडि़त ने ई रिक्शा सवार महिलाओंं पर चोरी का शक जाहिर किया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट पर सोमवार को प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अनिल कराले पिता अनिल कराले 31 वर्ष […]

You May Like