इंदौर से आये व्यापारी के 115 स्टोन्स चोरी

जबलपुर: इंदौर से जबलपुर आए व्यापारी के 115 स्टोन्स 95 हजार रूपए के चोरी हो गए। पीडि़त ने ई रिक्शा सवार महिलाओंं पर चोरी का शक जाहिर किया है। कोतवाली पुलिस ने रिपोर्ट पर सोमवार को प्रकरण दर्ज कर लिया है।पुलिस के मुताबिक अनिल कराले पिता अनिल कराले 31 वर्ष निवासी मेघदूत नगर थाना विजय नगर जिला इंदौर ने शिकायत दर्ज कराई कि वे आकर्षण जेम्स स्टोन्स कंपनी जयपुर राजस्थान की ब्रांच जिला इंदौर महालक्ष्मी नगर में करीब 02 साल से नौकरी कर रहा है।

स्टोन्स कंपनी में ओपल नग पूरी इंडिया में बेचे जाते है, उन नगों को वें इंदौर महालक्ष्मी नगर ब्रांच से लेकर हर जिले में बेचने जाता है। 25 मई को ट्रेन से जबलपुर नग बेंचने आया था और होटल डिलाइट सिविल लाइन में रूका था। दोपहर करीब तीन बजे ई-रिक्शा में बैठ कर सराफा बाजार आ रहा था तभी घमण्डी चौक के पास दो महिलाओं को ई-रिक्शा वाले ने और बैठाया। कमानिया गेट के पास ई-रिक्शा से उतर गया और पैदल गौरी ज्वैलर्स गया। बैग के अंदर देखा तो उसमें से रखे 115 स्टोन्स 95,000 रूपये के गायब थे। ई-रिक्शा में दो महिलाएँ बैठी थी उन्ही के द्वारा बैग से चैन खोलकर चोरी की गई है।

Next Post

जालसाल डॉक्टर ने जाति-मूल निवासी प्रमाण पत्र में भी की हेराफेरी

Tue May 27 , 2025
जबलपुर: शहर के नामचीन हॉस्पिटल मार्बल सिटी में सेवाएं दे रहे डॉक्टर सतेन्द्र का हर दिन काला चिट्ठा उजागर हो रहा है। एक तरफ जहां पुलिस की दो टीमें प्रयागराज और कटनी में जांच पड़ताल करने पहुंची है तो दूसरी तरह शहर में भी मामले की जांच तेज हो गई […]

You May Like