जबलपुर: शहर के नामचीन हॉस्पिटल मार्बल सिटी में सेवाएं दे रहे डॉक्टर सतेन्द्र का हर दिन काला चिट्ठा उजागर हो रहा है। एक तरफ जहां पुलिस की दो टीमें प्रयागराज और कटनी में जांच पड़ताल करने पहुंची है तो दूसरी तरह शहर में भी मामले की जांच तेज हो गई है जिसमें नित्य नए-नए खुलासे हो रहे है। अब नया खुलासा हुआ है कि उसने मूल निवासी प्रमाण पत्र बनवाने में भी हेराफेरी की है। सूत्रों की माने तो उसने मूल निवासी कटनी तो दूसरा जाति प्रमाण पत्र सिवनी से तैयार करवाया था। जाति और मूल निवासी अलग-अलग से बनने के बाद इसे उसने अस्पताल में जमा किया गया लेकिन इस गड़बड़ाले पर भी अस्पताल प्रबंधन ने मेहरबानी दिखाई है। मार्बल अस्पताल की भूमिका संदेह के दायरे में आ चुकी है।
विदित हो कि मनोज कुमार महावर पिता जगनलाल महावर 36 वर्ष निवासी डीरेल सौरभ आफीसर की मां शांति देवी को 1 सितम्बर 24 को बुखार और सांस लेने मेंं तकलीफ शिकायत हुई थी जिन्हें मार्बल सिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। 2 सितम्बर 24 को मौत हो गई थी। जब बेटे ने मेडिकल रिकॉर्ड देखे तो उसमें आईसीयू में उनकी मां डॉ बृजराल उइके की निगरानी मेेंं होने की बात सामने आई। छानबीन में पता चला कि मार्बल सिटी अस्पताल के आइसीयू में सेवा दे रहा सतेन्द्र ने स्कूल में साथ पढऩे वाले ब्रजलाल उइके की 12वीं कक्षा की अंकसूची पर अपना फोटो चिपकाकर एमबीबीएस में प्रवेश लिया था।
बृजराज के दस्तावेज, सतेन्द्र का फर्जीवाड़ा
सूत्रों के मुताबिक बृजराल के दस्तावेज से सतेन्द्र ने कई फर्जीवाड़े किए है। सत्येन्द्र ने दोस्त ब्रजलाल उइके की अंकसूची प्राप्त की थी जिसमेें अपना फोटो चिपकाकर 2011 में मेडिकल प्रवेश लेने के बाद डिग्री हासिल की थी इसके बाद दो साल सुपरस्पेशलियटी मेडिकल कॉलेज में सेवाएं देने के बाद तीन साल से मार्बल सिटी में काम कर रहा था। इसके अलावा 2012 में मूल निवासी प्रमाण पत्र कटनी में बनवाया। जिसमेेंं नाम, पिता का नाम, पता बृजराज है परंतु तस्वीर सतेन्द्र की चिपकी है। इसके अलावा सिवनी से जाति प्रमाण पत्र 2021 में बनवाया है। जिसमें भी गड़बड़झाला किया।
प्रयागराज-कटनी से जुटाई जानकारी
सूत्रों के मुताबिक ओमती पुलिस की दो टीमें सतेन्द्र का काला चिट्ठा जुटाने प्रयागराज और कटनी गई हुई हैं,जहां से टीेमें वहां भी पहुंची जहाँ से दोनों ने पढ़ाई की। स्कूलों से अहम दस्तावेज जुटाए है। हाईस्कूल के बाद की पढ़ाई सतेन्द्र ने कटनी में ही बृजराज के साथ की थी।
