अग्रसेन मेले का ध्वजारोहण, व्यंजन स्टॉल बने आकर्षण का केंद्र

धार। अग्रवाल समाज धार द्वारा अग्रसेन जयंती महोत्सव 2026 का शुभारंभ महाराजा अग्रसेनजी के सिद्धांतों और समाज को एक सूत्र में पिरोने के संकल्प के साथ शुरू हुए इस बहुआयामी महोत्सव का शुभारंभ पारंपरिक ध्वजारोहण और ‘अग्रसेन मेले’ के उद्घाटन के साथ हुआ। अग्रसेन सोश्यल ग्रुप द्वारा आयोजित अग्रसेन मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि अतिथि डॉ.केसी जिंदल,डॉ उमेश मित्तल,समाज अध्यक्ष योगेश अग्रवाल,अग्रसेन सोश्यल ग्रुप के अध्यक्ष विमल गर्ग,निलेश गर्ग ने ध्वजारोहण किया।

इसके बाद महाराजा अग्रसेन के चित्र का पूजन कर मेले का शुभारंभ हुआ मेले में समाज के बच्चों द्वारा मनोरंजन के गेम्स एवं महिलाओं द्वारा स्वादिष्ट व्यंजनो के स्टॉल लगाए गए वही समाज द्वारा मेले में मावा बाटी, पावभाजी,छोले टिकिया, बेड़ी पूड़ी,साबूदाने की खिचड़ी,नूडल्स,मन्चूरियन,वेज बिरयानी,आलू की सब्जी, दाल फ्राय,सेव की सब्जी,बेसन,तंदूरी रोटी के स्टाल लगाई गये। इसके बाद क्रीडा मंत्री राहुल अग्रवाल, विनय अग्रवाल द्वारा रस्सी कूद प्रतियोगिता, अग्रवाल महिला मंडल द्वारा तंबोला, अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप द्वारा चेयर रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बढ़ चढक़र समाज के बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम में अग्रसेन सोश्यल महिला ग्रुप की वर्षा गर्ग,रुचि गर्ग,अग्रवाल फ्रेंड्स ग्रुप के गौरव सांघी,विनय अग्रवाल,तरुण गर्ग सहित अग्रवाल मौजूद थे।

समाज के मीडिया प्रभारी श्याम मंगल लेबड़ ने बताया कि मंगलवार को समिति द्वारा कलारीपयट्टू युद्ध कला एवं आत्मरक्षा शिविर लगाया जाएगा जिसमे प्रशिक्षण सुश्री आयुषी बंसल द्वारा दिया जाएगा, अग्रोहा थिंकर्स ग्रुप जूनियर द्वारा अग्रवाल प्रीमियम लीग,आप ओर हम द्वारा पवन पुत्र सुंदरकांड मंडल अमझेरा द्वारा सुंदरकांड एवं भव्य सालासर बालाजी का दरबार लगाया जाएगा।

Next Post

विदेशी टेक्सटाइल एक्सपर्ट ने बाग में सीखी पारंपरिक प्रिंटिंग, कला देख कहा ‘वाओ!’

Tue Oct 6 , 2026
बाग. मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक शिल्प गांव बाग में हस्तशिल्प और प्राकृतिक रंगों का अनोखा संगम देखने को मिला, जब नीदरलैंड मूल की टेक्सटाइल शोधकर्ता व जर्मनी में कार्यरत इमली कोपेंस (श्वद्वद्बद्य4 ष्टशश्चश्चद्गठ्ठह्य) ने एक दिवसीय विशेष बाग प्रिंट वर्कशॉप में भाग लिया। अंतर्राष्ट्रीय टेक्सटाइल विजिट पर भारत आईं इमली […]

You May Like