लक्ष्मीनगर अनाज मंडी में दीपावली मुहूर्त के सौदे और मिलन समारोह

इंदौर: गुरुवार को लक्ष्मीनगर अनाज मंडी में दीपावली मुहूर्त और दीपावली मिलन समारोह का आयोजन हुआ.सुबह गणेशजी और महालक्ष्मी का पूजन कर बैंड बाजे के साथ आतिशबाजी करते और गुब्बारे छोड़ते हुए समस्त व्यापारी किसानी नीलाम स्थल पर पहुंचे.वहां व्यापारियों द्वारा मुहूर्त सौदे नीलाम में मुहूर्त में सोयाबीन 7001 रुपए में व्यापारियों द्वारा खरीदा गया.

दीपावली मिलन समारोह के कार्यक्रम में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री कैलाशजी विजयवर्गीय, व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंगी, रमेश खंडेलवाल, महासंघ के गोपालदास अग्रवाल, सुदर्शनजी गुप्ता, निरंजनसिंह चौहन, जयदीप जैन, मनोज काला, विपिन वानखेडे, योगेंद्र महंत, राजा अग्रवाल, जमना गुप्ता, सुरेंद्र राठौर, प्रवीण गर्ग सहित अन्य गणमान्य व्यापारीयो की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ.

इस अवसर पर मंत्री विजयवर्गीय द्वारा गणमान्यों संबोधित करते हुए दीपावली महापर्व की शुभकामना देते हुए बताया कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सेकंड स्लैब व्यापारियों में समृद्धि, खुशहाली और आत्मनिर्भर भारत में वृद्धि लाएगा. स्वदेशी वस्तुओं का व्यापार और उपयोग करें. अतिथियों के स्वागत में मुख्य रूप से जयदीप जैन, प्रवीण गर्ग, सुरेंद्र राठौर, जमना गुप्ता, राजेश खंडेलवाल, अवधेश गर्ग, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सुरेश चौहान ने किया. नीलाम पश्चात दीपावली मिलन समारोह में 111 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार और 101 कन्याओं के पूजन से प्रारंभ हुआ.

Next Post

छठ पूजा के लिए 150 घाटों पर सूर्य अर्घ्य की तैयारियां पूरी

Fri Oct 24 , 2025
इंदौर: दीपावली के बाद अब इंदौर में आस्था के महापर्व छठ पूजा की तैयारियां अंतिम दौर में हैं. शहर में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के हजारों परिवार छट पूजा करेंगे. सूर्य उपासना के इस महापर्व को मनाने के लिए इस वर्ष इंदौर में लगभग 150 से अधिक स्थानों पर […]

You May Like