सड़क दुर्घटना में 10 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल

श्रीनगर, 13 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में रविवार को कई वाहनों की टक्कर में कम से कम 10 अमरनाथ तीर्थयात्री घायल हो गए।

अधिकारियों ने आज यहां बताया कि जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर खुदवानी इलाके में तीन बसों की टक्कर हो गई, जिससे 10 तीर्थयात्री घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।उन्हें मामूली चोटें आयी हैं।

उन्होंने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से हटा दिया गया। शेष यात्रियों को उनकी यात्रा जारी रखने के लिए आरक्षित बसों में बैठा दिया गया।

 

Next Post

अमरनाथ यात्रियों का नया जत्था जम्मू से रवाना

Sun Jul 13 , 2025
जम्मू, 13 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में श्री अमरनाथ यात्रा के लिए 7000 से अधिक तीर्थयात्रियों का एक नया जत्था रविवार को यहां बने यात्री निवास से पवित्र गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ। अधिकारियों ने बताया कि 286 वाहनों के बेड़े में यह जत्था जम्मू आधार शिविर से रवाना हुए। […]

You May Like