रीवा संभाग की शतरंज प्रतियोगिता संपन्न 

सतना: शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अमरपाटन में आयोजित संभाग स्तरीय पुरुष शतरंज प्रतियोगिता का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ. प्रतियोगिता में सतना, सीधी, सिंगरौली और रीवा जिले की टीमों ने भाग लिया, जिसमें रीवा जिला विजेता और सीधी जिला उपविजेता रहा.कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुई जिसकी अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. आलोक कुमार सिन्हा ने की.

प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. महेंद्र कुमार तिवारी ने अतिथियों का स्वागत किया. अपने उद्बोधन में प्राचार्य डॉ. सिन्हा ने विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास के लिए शतरंज को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया और इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की प्रेरणा दी.

प्रतियोगिता में चयनित उत्कृष्ट खिलाड़ी अब आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रीवा संभाग की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे. इस आयोजन में निर्णायक की भूमिका शिव नारायण शुक्ला ने निभाई और मंच संचालन डॉ. सुबोध शुक्ला ने किया. इस दौरान डॉ. त्रिपुरांतक शर्मा, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. रोहित तिवारी, डॉ. अविनाश सिंह, डॉ. चंदन यादव, डॉ. अनुराग तिवारी, डॉ. गिरीश साहू, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. ब्रिजेशधर दुबे, बुद्धसेन प्रजापति, डॉ. रविंद्र सिंह, डॉ. शशिकांत सिंह, डॉ. अजय यादव समेत विभिन्न जिलों से आए क्रीड़ा अधिकारी और टीम मैनेजर विशेष रूप से उपस्थित रहे.

Next Post

स्वामित्व योजना और फार्मर रजिस्ट्री में लापरवाही बरतने वाले दो पटवारी निलंबित

Thu Oct 8 , 2026
सतना : जिले में शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही, स्वेच्छाचारिता और पदीय दायित्वों के प्रति उदासीनता बरतने के आरोप में जिला कलेक्टर एवं भू-संसाधन प्रबंधन द्वारा दो पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई 4 अक्टूबर को जारी अलग-अलग आदेशों के तहत की गई […]

You May Like