मतदाता सूची में संशोधन के लिए आए 2627 आवेदन

इंदौर: जिले में नगरीय निकायों और पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन की प्रक्रिया लगातार जारी है. इसी सिलसिले में जिले में अब तक नगरीय निकायों एवं पंचायतों की फोटोयुक्त मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए 2627 आवेदन प्राप्त हुए है। मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए अंतिम तिथि 15 जून है.

यह जानकारी आज यहां सम्पन्न हुई स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में दी गई। बैठक में सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत श्रीवास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे. बैठक में उपस्थित सदस्यों को मतदाता सूची के पुनरीक्षण के संबंध में चल रही प्रक्रिया की जानकारी दी. बताया गया कि पुनरीक्षण का कार्य 15 जून तक चलेगा.

इस दौरान कोई भी नागरिक अपना नाम नगरीय निकायों और पंचायतों की फोटो युक्त मतदाता सूची में जुड़वा सकते हैं. साथ ही नाम हटाने और संशोधन के लिए आवेदन दिया जा सकता है. बताया गया कि नगरीय निकायों के लिए अभी तक नाम जोड़ने के लिए 558 तथा पंचायतों के लिए 755 नाम हटाने के लिए नगरीय निकायों में 215 और पंचायतों में 986 तथा संशोधन के लिए नगरीय निकायों में 63 और पंचायतों में कुल 50 आवेदन प्राप्त हुए है.

Next Post

अनुपयोगी व बंद पड़े बोरिंग को रिचार्ज पीट में करेंगे परिवर्तित

Wed Jun 10 , 2026
इंदौर: मुख्यमंत्री जी के आह्वान पर प्रदेशभर में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत इंदौर शहर में भूजल स्तर को बढ़ाने एवं वर्षा जल के अधिकतम संरक्षण हेतु निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल द्वारा मंगलवार को सिटी बस कार्यालय में शहर के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के प्राचार्यों की बैठक […]

You May Like