एक्शन में प्रशासन: राजधानी में बड़ी झील किनारे से हटने लगे अवैध निर्माण

भोपाल: राजधानी में बड़ी झील के किनारे चिन्हित अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई आज सबेरे से फिर एक बार शुरू हो गई है। शुक्रवार को लालघाटी क्षेत्र के आसपास प्रशासन की टीम ने अभियान चलाते हुए मैरिज गार्डन द्वारा किए गए अतिक्रमण को तोड़ना शुरू किया।

प्रशासन द्वारा पूर्व में चिन्हित किए गए निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए मौके पर मशीनों की मदद से अवैध हिस्सों को हटाया जा रहा है। इस दौरान संबंधित विभागों का अमला और पुलिस बल भी मौजूद है, ताकि कार्रवाई शांतिपूर्ण तरीके से पूरी हो सके।
बताया जा रहा है कि बड़ी झील के कैचमेंट क्षेत्र और किनारों को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है, जिससे पर्यावरण संरक्षण और जल स्रोतों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

Next Post

कृषि लोकरंग-2026 की तैयारियों पर सीएम डॉ यादव ने की समीक्षा, आयोजन को भव्य बनाने के निर्देश

Fri Apr 10 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने प्रदेश में प्रस्तावित कृषि लोकरंग-2026 के आयोजन को लेकर समीक्षा बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम को व्यापक और आकर्षक स्वरूप दिया जाए, जिससे प्रदेश की कृषि परंपराओं, लोक संस्कृति और ग्रामीण जीवन की झलक प्रभावी ढंग से […]

You May Like