सेंसेक्स 443 अंक की गिरावट में खुला, बैंकिंग सेक्टर पर दबाव

सेंसेक्स 443 अंक की गिरावट में खुला, बैंकिंग सेक्टर पर दबाव

मुंबई, 07 जनवरी (वार्ता) विदेशों से मिले नकारात्मक संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख सूचकांक गिरावट के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 442.94 अंक टूटकर 84,620.40 अंक पर खुला। खबर लिखे जाते समय यह 208.99 अंक (0.25 प्रतिशत) नीचे 84,854.35 अंक पर था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 सूचकांक 35.60 अंक उतरकर 26,143.10 अंक पर खुलने के बाद खबर लिखे जाते समय 67.10 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की गिरावट में 26,111.60 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों के विपरीत छोटी और मझौली कंपनियों के सूचकांकों में तेजी रही।

वैश्विक भू-राजनैतिक तनाव के कारण अन्य प्रमुख एशियाई बाजारों में भी गिरावट रही। बैंकिंग, ऑटो, वित्त और रियलिटी क्षेत्र की कंपनियों के सूचकांक टूट गये। आईटी, फार्मा, स्वास्थ्य और टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद कंपनियों में तेजी रही। सेंसेक्स की गिरावट में मुख्य योगदान एचडीएफसी बैंक, एयरटेल, एलएंडटी, भारतीय स्टेट बैंक और बजाज फाइनेंस का रहा। टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी रही।

Next Post

सीएम डॉ यादव आज असम प्रवास पर रहेंगे, गुवाहाटी में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

Wed Jan 7 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज असम के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे शाम को भोपाल से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। गुवाहाटी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला कामरूप महानगर के बताकुची सोनापुर क्षेत्र में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं […]

You May Like