सीएम डॉ यादव आज असम प्रवास पर रहेंगे, गुवाहाटी में स्थानीय कार्यक्रम में होंगे शामिल

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज असम के एकदिवसीय प्रवास पर रहेंगे। वे शाम को भोपाल से गुवाहाटी के लिए रवाना होंगे। गुवाहाटी पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. यादव जिला कामरूप महानगर के बताकुची सोनापुर क्षेत्र में आयोजित एक स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इस दौरान वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से संवाद करेंगे तथा कार्यक्रम से जुड़े विभिन्न आयोजनों में सहभागिता करेंगे। सीएम का आज रात्रि विश्राम भी गुवाहाटी में ही रहेगा। मुख्यमंत्री के इस दौरे को अंतरराज्यीय संपर्क और सांस्कृतिक सहभागिता की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Next Post

पहले राउंड में लक्ष्य-आयुष का आमना-सामना

Wed Jan 7 , 2026
नयी दिल्ली, 07 जनवरी (वार्ता) भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ियों को घरेलू मैदान पर एक मुश्किल ड्रॉ मिला है। 2022 के चैंपियन लक्ष्य सेन का मुकाबला उभरते हुए आयुष शेट्टी से होगा, जबकि पूर्व वर्ल्ड चैंपियन पीवी सिंधु का सामना वियतनाम की थुई लिन्ह गुयेन से होगा। योनेक्स-सनराइज इंडिया ओपन सुपर 750 […]

You May Like