बीजापुर में 29 लाख के इनामी 19 नक्सलियों का सरेंडर

बीजापुर, 17 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में 29 लाख के इनामी 19 नक्सलियों ने आतंक का रास्ता छोड़कर सोमवार को सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर नक्सली संगठन को एक बार फिर बड़ा झटका दिया।

इन नक्सलियों ने आज केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने देवेंद्र सिंह नेगी और बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) जितेंद्र यादव के सामने समर्पण किया है।

इन सभी नक्सलियों पर कुल 29 लाख रुपये का इनाम था। वहीं समर्पण के बाद सभी को सरकार की ओर से 25-25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की गई।

सरेंडर करने वाले सभी 19 नक्सली पामेड़ एरिया कमेटी के बताए जा रहे हैं। नक्सलियों में पीएलजीए बटालियन के सदस्य,पीपीसीएम,एसीएम, एओबी डिवीजन और मिलिशिया लेवल के नक्सली शामिल हैं।

 

Next Post

यादव भोपाल स्मार्ट सिटी के नवनिर्मित आवासों का कल करेंगे लोकार्पण

Mon Mar 17 , 2025
भोपाल, 17 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 18 मार्च मंगलवार को शाम 5 बजे भोपाल स्मार्ट सिटी कार्पोरेशन के नवनिर्मित शासकीय आवासों का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण समारोह टीटी नगर में होटल पलाश के सामने आयोजित होगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार भोपाल स्मार्ट सिटी डेवलपमेंट कार्पोरेशन लिमिटेड ने […]

You May Like