कोतवाली से चन्द्र कदम दूर ठेला से दो सिलेंडर चोरी

सिंगरौली। कोतवाली बैढ़न क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में भय और आक्रोश का माहौल है। ताजा मामले में अज्ञात चोरों ने एक ठेला व्यापारी की दुकान का ताला तोड़कर दो भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। पीड़ित व्यापारी ने पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि लगभग एक सप्ताह पूर्व उसकी गैस भट्टी भी चोरी हो गई थी, लेकिन उस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। व्यापारी का आरोप है कि पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने से चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे हैं और क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। व्यापारी के अनुसार बुधवार की देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दो भरे हुए गैस सिलेंडर चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर वह गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचा, लेकिन उस समय थाना परिसर में कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला। इसके बाद वह दोबारा आवेदन देने के लिए थाने पहुंचा। लेकिन पुलिस गंभीरता से नही ले रही है।

Next Post

एथेनॉल मिश्रण संतुलनकारी, न होता तो हाल के संकट के समय पेट्रोल की कीमत 125 रुपए प्रति लीटर हो जाती: सरकार

Fri Jul 31 , 2026
नयी दिल्ली, 31 जुलाई (वार्ता) सरकार ने शुक्रवार को दावा किया कि देश में एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल कार्यक्रम खाद्य सुरक्षा, किसान कल्याण और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन बनाने वाला कार्यक्रम है और एथेनॉल मिश्रण न होता हाल में वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों के उछाल के दौरान में […]

You May Like