मंदिर के पास जाम का विरोध: अरेरा कॉलोनी में अवैध शराब दुकान के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा

भोपाल: राजधानी के अरेरा कॉलोनी क्षेत्र में आर्य समाज मंदिर के समीप संचालित अवैध शराब दुकान के खिलाफ गुरुवार को स्थानीय निवासियों, सामाजिक और धार्मिक संगठनों ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में लोग एकत्र होकर सड़क पर उतरे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दुकान को तत्काल हटाने की मांग की।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि मंदिर के पास शराब दुकान का संचालन धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है और क्षेत्र के वातावरण को खराब कर रहा है। उन्होंने बताया कि आसपास कई शैक्षणिक संस्थाएं और सार्वजनिक स्थल भी स्थित हैं, जहां इस प्रकार की गतिविधियां समाज के लिए हानिकारक हैं।

आंदोलन में शामिल संगठनों ने आरोप लगाया कि वे लंबे समय से इस अवैध शराब दुकान को हटाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी के विरोध में आज प्रदर्शन कर अपनी नाराजगी जाहिर की गई।प्रदर्शन के दौरान लोगों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस दुकान को बंद कर हटाया नहीं गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर जनसमर्थन लगातार बढ़ रहा है और आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा।

Next Post

बीड़ी जलाते वक्त कपड़ों में लगी आग से हुई मौत

Thu Apr 23 , 2026
ग्वालियर: बीड़ी पीने की आदत एक 70 साल के बुजुर्ग की जान ले गई. लाइटर से बीड़ी जलाते वक्त कपड़ों में लगी आग इतनी तेजी से फैली कि संभलने का मौका तक नहीं मिला. परिजन और पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की और घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन […]

You May Like