पितृपक्ष में गया के लिए स्पेशल ट्रेनें

जबलपुर। पितृपक्ष में गया जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने अतिरिक्त ट्रेनों की सुविधा दी है। बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए पश्चिम मध्य रेल रानी कमलापति–गया और जबलपुर–गया के बीच पितृपक्ष स्पेशल ट्रेनों की कुल 12 सेवाएं चलाएगा। दोनों मार्गों पर 3-3 फेरे होंगे। ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे। रानी कमलापति–गया स्पेशल 27 सितम्बर से शुरू होकर 2 और 7 अक्टूबर को भी चलेगी, जबकि वापसी में गया से 30 सितम्बर, 5 और 10 अक्टूबर को रवाना होगी।

जबलपुर–गया स्पेशल जबलपुर से 29 सितम्बर, 4 और 9 अक्टूबर को तथा गया से 28 सितम्बर, 3 और 8 अक्टूबर को चलेगी। जबलपुर से गया जाने वाली स्पेशल ट्रेन रात 9:25 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 2:30 बजे गया पहुंचेगी, जबकि गया से चलने वाली ट्रेन अगले दिन सुबह 8:10 बजे जबलपुर पहुंचेगी। दोनों ट्रेनों के रास्ते में सिहोरा रोड, कटनी, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन और अनुग्रह नारायण रोड सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा। रेलवे ने यात्रियों से उपलब्ध आरक्षित सीटों और बर्थ का लाभ उठाने की अपील की है। विस्तृत समय-सारिणी रेलवन, एनटीईएस और रेलवे की पूछताछ सेवा पर देखी जा सकती है।

Next Post

महाप्रबंधक ने सागर-दमोह स्टेशन और रेलखंड का किया निरीक्षण

Mon Sep 21 , 2026
जबलपुर। पश्चिम मध्य रेल के महाप्रबंधक दिलीप कुमार सिंह ने सोमवार को सागर और दमोह रेलवे स्टेशन के साथ कटनी मुड़वारा–सागर रेलखंड का निरीक्षण किया। स्पेशल निरीक्षण यान से किए गए रियर विंडो निरीक्षण में उन्होंने रेल पथ, सिग्नलिंग, पुल-पुलियों, ओएचई समेत अन्य संरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अनुरक्षण […]

You May Like