भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उज्जैन में आयोजित राज्य सैनिक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सैनिकों और पूर्व सैनिकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि राष्ट्र की सुरक्षा और सेवा में उनका समर्पण प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा सैनिकों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों का भी उल्लेख किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाला बच्चन की पुत्री के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना प्रकट की और ईश्वर से परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
