
टीकमगढ़। 6 माह बाद आयोजित हुई नगर पालिका की परिषद बैठक में खूब हंगामा हुआ। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष ने एक दूसरे पर जमकर टीका टिप्पणी की।
इस बैठक में 181 बिंदुओं पर चर्चा हुई, जिसमें 172 बिंदुओं पर सहमति बनी। इस दौरान महिला पार्षद पूनम जायसवाल और नेता प्रतिपक्ष ने एक दूसरे को खूब खरी खोटी सुनाई। दोपहर 12 से बैठक शुरू हुई और देर शाम 5.30 बजे तक जारी रही। बैठक को देखते हुई पुलिस टीम भी वहां अपनी निगरानी बनाए रही।
