आंख में मिर्ची डालकर परिवार पर हमला, चाकुओं से गोदा, पांच घायल

जबलपुर: हनुमानताल थाना क्षेत्र में आंख में मिर्ची डालकर परिवार पर हमला कर चाकुओं से गोद दिया गया।‌ हमले में पांच घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।‌ पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।‌ जानकारी के अनुसार अरफ़ाना अंसारी ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह अपने भाई मोहम्मद अकबर के घर गई थीं।

वहीं पर मोबाइल रिचार्ज को लेकर उनके भाई और पड़ोसी रिहान के बीच विवाद हुआ।‌ रिहान मां नूरजहां, पिता, भाई सलमान और अन्य लड़कों के साथ घर में घुस आया और लाल मिर्च झोंककर मोहम्मद अकबर, रुकसाना, जावेद, शोएब और आसाब हुसैन पर चाकू से हमला कर दिया।

Next Post

बैंक लॉकर में जेवर रखने जा रही महिला का बैग चोरी

Sat Aug 2 , 2025
जबलपुर: बैंक के लॉकर में जेवर रखने के लिये आटो में जा रही महिला के बैग में रखे जेवर चोरी हो गए।‌ पीड़िता ने ऑटो में बैठी नकाबपोश महिलाओं पर शक जाहिर कर संजीवनी नगर थाने में मामला दर्ज कराया है।पुलिस ने बताया कि श्रीमती कल्याणी प्रसाद 70 वर्ष निवासी […]

You May Like