
भोपाल। स्वदेशी जागरण मंच द्वारा आयोजित स्वदेशी मेला भोपाल में महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को समर्पित मातृशक्ति उद्यमी सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। जहां आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अग्रसर महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिला उद्यमियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में डॉ. सीमा सक्सेना, शालिनी गुप्ता, प्रतिभा कुलश्रेष्ठ, रेणु नायक, नित्या तलरेजा और एकता मनीष सैनानी शामिल रहीं। इन सभी ने अपने-अपने क्षेत्र में स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और महिला स्वावलंबन की दिशा में उत्कृष्ट योगदान दिया है।कार्यक्रम की प्रभारी दीपा शर्मा रहीं, जबकि संचालन एवं संयोजन में सीमा भारद्वाज, प्रतिभा शुक्ला, अंशिका सोनी, संध्या अग्रवाल, आशा साहू, प्रीति सक्सेना, माया, काजल, सुनीता, साधना और राखी सहित कई बहनों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। यह आयोजन न सिर्फ सम्मान समारोह था, बल्कि आत्मनिर्भरता और स्वदेशी विचारधारा की नई ऊर्जा का प्रतीक बन गया। कार्यक्रम के समापन के अवसर पर माहौल उत्साह, प्रेरणा और गर्व से भरा रहा। मंच पर अतिथि के रूप में डॉ. अशोक वर्णेय, राज्य मंत्री दिलीप जायसवाल, प्रांत कार्यवाह हेमंत सेठिया, उद्योगपति कार्तिकेय चौहान, भाजपा महामंत्री राहुल कोठारी और लघु उद्योग भारती के पदाधिकारी उपस्थित रहे। सभी ने महिला उद्यमियों के उत्साह और योगदान की सराहना करते हुए कहा कि मातृशक्ति का सशक्त होना स्वदेशी अर्थव्यवस्था की सबसे बड़ी ताकत है।
