आपदाओं की मोबाइल पर सूचना देने वाली सेवा का उद्घाटन

नयी दिल्ली, 02 मई (वार्ता) संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने देश में आपदा एवं आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों को त्वरित सूचना देने के लिए अत्याधुनिक ‘सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम’ सेवा का शनिवार को यहां उद्घाटन किया। श्री सिंधिया ने इस मौके पर कहा कि यह प्रणाली गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में तथा राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सहयोग से विकसित की गई है। इसके माध्यम से आपदा, गंभीर मौसम और अन्य आपात स्थितियों से जुड़ी महत्वपूर्ण सूचनाएं सीधे लोगों के मोबाइल फोन पर तुरंत भेजी जा सकेंगी। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में आज देशभर में इस प्रणाली का सफल परीक्षण भी किया गया, जिसमें नागरिकों के मोबाइल फोन पर बीप ध्वनि के साथ इमरजेंसी अलर्ट संदेश प्रदर्शित हुआ। यह पहल भविष्य में त्वरित और प्रभावी सूचना प्रसारण सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Next Post

अजय राय की सेहत को लेकर राहुल गांधी ने जताई चिंता

Sat May 2 , 2026
नई दिल्ली, 2 मई (वार्ता) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय के अस्वस्थ होने पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि इस खबर से वह चिंतित हैं और श्री राय के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। श्री गांधी […]

You May Like