डम्फर ने ट्रेक्टर को मारी टक्कर, पैदल चल रहे 2 कावड़ियों की मौत,9 घायल

सिवनी: जिले के बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत चोर गरठिया ग्राम के समीप नेशनल हाइवे 44 पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां पैदल चल रहे कबाड़ियों के पीछे चल रहे ट्रेक्टर को एक तेज रफ्तार डम्फर ने टक्कर मार दी जिसके कारण 2 क़ाबडियो की मौत हो गई और 9 क़ाबडियो घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार काशी (बनारस) से कुछ क़ाबडिया महाराष्ट्र राज्य के ग्राम पातुर जिला अकोला जल भरकर पैदल ले जा रहे थे। और उनके साथ ट्रेक्टर सहित फोरव्हीलर वाहन आगे पीछे चल रहे थे। जब वे बंडोल थाना क्षेत्र के चोर गठरिया ग्राम के पास राष्ट्रीय राज्य मार्ग 44 में पीछे से आ रहे तेज गति डम्फर ने ट्रेक्टर को टक्कर मार दी जिसके कारण ट्रेक्टर के आगे क़ाबड लेकर पैदल चल रहे 2 क़ाबडियो की मौत हो गई। और 9 घायल हो गए। पुलिस जांच में जुटी।

Next Post

रक्षाबंधन पर छात्राओं ने पेड़ों संग जोड़ा संरक्षण का पवित्र बंधन

Fri Aug 8 , 2025
सरई: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सरई में रेडक्रॉस इकाई की छात्राओं ने एक अनूठी पहल करते हुए पेड़ों को राखी बांधकर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। यह प्रेरणादायी कार्यक्रम रेडक्रॉस प्रभारी माखन लाल के कुशल मार्गदर्शन एवं देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय […]

You May Like