नयी दिल्ली 26 जून (वार्ता) केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज गुजरात में गिफ्ट सिटी और आईएफएससीए में बाजार सहभागियों के साथ बैठक की।
श्रीमती सीतारमण की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बैंकों, बीमा कंपनियों, वित्त कंपनियों, फंड प्रबंधन, पूंजी बाजार, एजेंट और भुगतान सेवा प्रदाताओं, आईटीएफएस, विमान पट्टे, जहाज पट्टे, बीएटीएफ सेवाओं, टेकफिन कंपनियों और उच्च शिक्षा सहित 20 से अधिक बाजार सहभागियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक में वित्त सचिव और आर्थिक मामलों के विभाग के सचिव, राजस्व सचिव, विशेष कार्य अधिकारी और आर्थिक मामलों के विभाग के नामित सचिव , आईएफएससीए के अधिकारियों तथा गिफ्ट सिटी के अध्यक्ष भी शामिल हुए।
इससे पहले श्रीमती सीतारमण ने गुजरात के वित्त मंत्री कनुभाई देसाई की मौजूदगी में गिफ्ट सिटी और आईएफएससीए के अधिकारियों के साथ भी बैठक की।
