15 दिनों में प्याज के कीमत में दोगुना बढ़ोत्तरी

सिंगरौली। पिछले एक पखवाड़े के दौरान प्याज के कीमत में दो-चार रूपये नही, बल्कि दोगुना दाम बढ़े हैं। 30 रूपये से बढ़ कर फुटकर प्याज की कीमत 60 रूपये प्रति किलो बिक रही है। दरअसल ऊर्जाधानी में इन दिनों हरी सब्जियों के दाम में लगातार वृद्धि हो रही है। मध्यम एवं गरीब परिवार सब्जियों के बढ़े दाम से परेशान हैं। आलम यह है कि बैढ़न क्षेत्र में इन दिनें सब्जियों के दाम में हो रही बेतहासा वृद्धि पर नजर दौराएं तो आलू 30, प्याज 60, परवर 80, नीबू 140 रूपये किलो, अदरक 200 किलो, कद्दू 30 रूपये, मूली 60 रूपये, मिर्चा 100, सिमला मिर्च 120, भिंडी 30 रूपये किलो, फूल गोभी 80 व पत्ता गोभी 50, बैगन 40 से 60 रूपये किलो, टमाटर 40 रूपये किलो, नेनुआ एवं लौकी 30 रूपये किलो, करैला 60 रूपये, पड़ोरा 300, खीरा 60, तरोई 70 किलो बिक रही है। इस संबंध में सब्जी कारोबारी बताते हैं कि लगातार हो रही बारिश के चलते सब्जियों के दाम में निरंतर वृद्धि हो रही है।

Next Post

'नौसैनिक कूटनीति' : बार्सिलोना पहुंचा नौसेना का पोत आईएनएस सुदर्शिनी,

Wed Sep 2 , 2026
नयी दिल्ली, 02 सितम्बर (वार्ता) भारतीय नौसेना का प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शिनी अपनी अंतरमहाद्वीपीय समुद्री यात्रा ‘लोकायन-26’ के अंतर्गत मंगलवार को स्पेन के बार्सिलोना पहुंचा। रक्षा मंत्रालय के अनुसार बार्सिलोना प्रवास के दौरान पोत के चालक दल और नौसैनिक प्रशिक्षु स्पेन की नौसेना तथा समुद्री क्षेत्र से जुड़े अन्य हितधारकों […]

You May Like