काजल त्रिपाठी और करिश्मा कक्कड़ का होली गीत ‘लहंगवा कइला लाल’ रिलीज

मुंबई, (वार्ता) अभिनेत्री काजल त्रिपाठी और गायिका करिश्मा कक्कड़ का होली गीत ‘लहंगवा कइला लाल’ रिलीज हो गया है।

होली के हुड़दंड से भरपूर होली गीत ‘लहंगवा कइला लाल’ का निर्माण वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी ने बिग लेबल पर किया है। काजल त्रिपाठी और करिश्मा कक्कड़ की शानदार जोड़ी में आया यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।

काजल त्रिपाठी ने कहा कि ‘इस साल का मेरा फर्स्ट होली सांग वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से गया है। इस गाने की शूटिंग और मेकिंग कमाल का किया है। इस गाने में काम करके बहुत ही बहुत मजा आया था। इस सांग की बेस्ट मेकिंग करने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद! इस गाने को पसंद करने के लिए आडियंस को तहेदिल से धन्यवाद देती हूं!’

करिश्मा कक्कड़ ने कहा कि ‘जब जब मेरा गाया हुआ गाना वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी से आता है तो फुल टू धमाल मचाने वाला होता है। बहुत अच्छा होली सांग बनाने के लिए रत्नाकर कुमार सर को दिल से धन्यवाद देती हूं।’

वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स प्रस्तुत होली गीत ‘लहंगवा कइला लाल’ के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत को करिश्मा कक्कड़ ने गाया है। इस गाने में काजल त्रिपाठी नजर आ रही हैं।इस गाने को रवि यादव ने लिखा है, जबकि संगीतकार विक्की वॉक्स हैं। वीडियो डायरेक्टर सुनील बाबा, डीओपी गौरव राय एंड रंजन, कोरियोग्राफर रौनक शाह, एडीटर आलोक गुप्ता है। डीआई रोहित सिंह, प्रोडक्शन पंकज सोनी ने किया है। इस गाने का ऑल राइट वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स के पास है।

Next Post

एक्शन थ्रिलर फिल्म में नज़र आएंगे अली फज़ल

Sat Feb 22 , 2025
Share on Facebook Tweet it Share on Reddit Pin it Share it Email मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता अली फजल एक्शन थ्रिलर में काम करते नजर आयेगें। अली फजल ‘पाताल लोक’ सीज़न 1 के निर्देशक प्रोसित रॉय के साथ काम कर रहे हैं। खास बात यह है कि इस सीरीज़ में […]

You May Like

मनोरंजन