कबीर जयंती पर सीएम डॉ यादव ने किया नमन, 30 जून को होंगी जल संरक्षण को लेकर विशेष ग्राम सभाएं


भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने महान संत और समाज सुधारक कबीर दास जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कबीर दास जी ने सामाजिक कुरीतियों, आडंबरों और अंधविश्वास के विरुद्ध जनजागृति का कार्य किया। उनकी शिक्षाएं और रचनाएं आज भी समाज को सत्य, समानता और लोककल्याण की दिशा में प्रेरित करती हैं। उनकी कृतियां अनंतकाल तक मानव समाज का मार्गदर्शन करती रहेंगी।

वहीं, प्रदेश में चलाए गए जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन दिवस 30 जून को प्रदेश की ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। इन ग्राम सभाओं में मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जाएगा। साथ ही अभियान के अंतर्गत किए गए जल संरक्षण, संवर्धन और पुनर्जीवन कार्यों का प्रस्तुतिकरण भी किया जाएगा।
इस अवसर पर जल संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को सम्मानित किया जाएगा। ग्राम सभाओं के माध्यम से जल संरक्षण के प्रति जनभागीदारी और जागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।

Next Post

असम में बाढ़ का तांडव जारी: रेलवे पुल ढहने से यातायात ठप, गृह मंत्री अमित शाह ने ली स्थिति की जानकारी

Mon Jun 29 , 2026
गुवाहाटी | असम में भारी बारिश और बाढ़ के कारण हालात भयावह हो गए हैं। धेमाजी जिले में सिमेन नदी का जलस्तर बढ़ने से वहां बना रेलवे पुल आंशिक रूप से ढह गया है, जिसके चलते अर्चिपाथर और सिमेन चपारी स्टेशनों के बीच ट्रेनों का संचालन रोक दिया गया है। […]

You May Like