नरवाई प्रबंधन को लेकर पिंडरई में समीक्षा बैठक

जबलपुर: ग्राम पंचायत पिंडरई एवं हिनोतिया में कृषि अभियांत्रिकी विभाग द्वारा फसल कटाई कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि दोनों ग्राम पंचायतों में लगभग 80 प्रतिशत कृषि क्षेत्र में हार्वेस्टर के माध्यम से कटाई कार्य पूर्ण हो चुका है। कटाई के बाद शेष बची नरवाई के समुचित प्रबंधन को लेकर ग्राम पंचायत भवन पिंडरई में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों को नरवाई न जलाने के सख्त निर्देश दिए गए।

ग्राम स्तरीय निगरानी समिति को निर्देशित किया गया कि नरवाई जलाने की घटना होने पर तत्काल पंचनामा तैयार कर संबंधित के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही ग्राम कोटवार को मुनादी के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। जन-जागरूकता के तहत उपस्थित किसानों एवं ग्रामीणों को नरवाई प्रबंधन से संबंधित प्रचार सामग्री एवं लीफलेट भी वितरित किए गए। बैठक में पिंडरई एवं हिनोतिया ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, पटवारी, कृषि अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

Next Post

अमेरिकी प्रशासन का सख्त फैसला: रूसी और ईरानी तेल खरीद पर प्रतिबंधों से छूट और विस्तार देने से किया साफ इनकार, वैश्विक ऊर्जा बाजार और भारत के आयात बिल पर पड़ेगा सीधा असर

Thu Apr 16 , 2026
वॉशिंगटन | अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान घोषणा की है कि अमेरिका रूसी या ईरानी तेल की खरीद पर प्रतिबंधों से और छूट देने की किसी भी संभावना को खारिज करता है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि रूसी और ईरानी तेल के लिए […]

You May Like