भैरूंदा।सांसद खेल महोत्सव के तहत खेलों के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने एवं ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को निखारने का उद्देश्य के चलते कई ग्राम पंचायत में एक साथ खेल उत्सव का आयोजन किया गया.
ग्राम बोरखेड़ा कला में विधायक रमाकांत भार्गव की उपस्थिति में खेल प्रतिभाओं ने मैदान पर जोहर दिखाए. ग्रामीण महिलाएं भी जोहर दिखाने में बच्चों से कमतर नजर नहीं आई उन्होंने भी चम्मच दौड़ और रस्साकशी में भाग लेकर उपस्थित खेल प्रेमियों व गणमान्य नागरिकों का मन मोह लिया.
सांसद खेल महोत्सव के तहत विधायक रमाकांत भार्गव ने एक साथ दो दर्जन से अधिक ग्राम पंचायत में पहुंचकर खिलाडिय़ों का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि खेल एक प्रतिस्पर्धा ही नहीं है बल्कि खेल से हमें स्वस्थ दुरुस्त के साथ साथ स्वस्थ दिमाग भी देता है. इसलिए प्रधानमंत्री ने देश में एक साथ सांसद खेल महोत्सव को एक साथ हरी झंडी दिखाई है. खेल महोत्सव का आयोजन बाईबोड़ी, मगरिया, श्यामपुर, मांझीखेड़ी, हालियाखेड़ी, सेमलपानी, भादाकुई, टुकामोड़, सतराना, खनपुरा, तजपूरा, चिचलाय कला एवं बोरखेड़ा खुर्द पिपलानी, गुड़वानी, इटावा खुर्द, मोहाई, बाला गांव रिछारिया कदीम, गिल्लोर, पलासी कला, छापरी, छिदगांव मोजी, हाथी घाट खात्या खेड़ी रिठबाड़, एवं नंदगांव में किया गया.
इस मौके पर पूर्व प्रदेश सचिव रघुनाथ सिंह भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, रमेश चंद्र बरेला, पवन मीणा, पंकज पंवार, जितेंद्र गौड़ चंद्रकांत, खंडेलवाल, अवध पटेल, विशाल खंडेलवाल, ओम पटेल, संजय पटेल, मयंक पंवार, जनपद पंचायत सीईओ संजय अग्रवाल, बीआरसीसी विजय पंवार आदि मौजूद थे.
