पाकिस्तान में आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत, 04 घायल

इस्लामाबाद 18 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शुक्रवार सुबह आतंकवादी हमले में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई और एक अधिकारी सहित चार अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी है।

सूत्रों ने बताया कि यह घटना स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 9:20 बजे डेरा इस्माइल खान जिले में हुई जब एक स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) आतंकवाद से संबंधित अदालती मामले में गवाह के तौर पर पेश होने के लिए पुलिसकर्मियों के साथ एक निजी वाहन में यात्रा कर रहे थे।

सूत्रों ने कहा, ‘अज्ञात हमलावरों ने वाहन पर गोलीबारी की जिसमें एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई और एसएचओ तथा तीन अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए तथा वे घटनास्थल से भाग गए।’

घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक किसी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और हमलावरों का पता लगाने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।

डेरा इस्माइल खान में हाल के वर्षों में छिटपुट आतंकवादी हिंसा देखी गई है। हमले में अक्सर सुरक्षा बलों और सरकारी कर्मियों को निशाना बनाया जाता है।

Next Post

विज्ञान मंथन यात्रा के लिए श्रद्धा गुप्ता गंगराड़े का चयन

Fri Apr 18 , 2025
खंडवा। शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और उत्कृष्टता की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, रुस्तमपुर की उच्च माध्यमिक शिक्षक श्रद्धा गुप्ता गंगराड़े का चयन मिशन एक्सीलेंस अंतर्गत आयोजित विज्ञान मंथन यात्रा 2024-25 के लिए किया गया है। यह यात्रा 21 अप्रैल से […]

You May Like

Play sound