चार पहिया वाहन से बाइक की टक्कर, हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल

छतरपुर। जिले के गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा थाना के पास उस समय हुआ, जब युवक गढ़ीमलहरा जा रहा था।

जानकारी के अनुसार कनेरा निवासी 26 वर्षीय रमेश कुशवाहा बाइक से अपने घर से गढ़ीमलहरा की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गढ़ीमलहरा थाना के पास उनकी बाइक की एक चार पहिया वाहन से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अस्पताल में भर्ती कर लिया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Next Post

अरुणाचल प्रदेश के पांच जिलों में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी

Sun Jun 28 , 2026
ईटानगर, 28 जून (वार्ता) मौसम विभाग (आईएमडी) ने अरुणाचल प्रदेश के पांच जिलों निचले सुबनसिरी, लेपाराडा, निचले सियांग, पापुम पारे और पूर्वी सियांग में आंधी-तूफान और भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने 28 से 29 जून के बीच आंधी-तूफान, बिजली गिरने और भारी बारिश का […]

You May Like