
रतनगढ़। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रतनगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम जब्त की है। पुलिस ने अफीम परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जब्त अफीम की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस के अनुसार 9 अगस्त 2026 को पुलिस चौकी जाट की टीम रतनगढ़-जाट रोड पर चावंडिया फंटे के समीप संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसकी पीठ पर टंगे पि_ू बैग में छिपाकर रखी प्लास्टिक की थैली से 4 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई।
पुलिस ने आरोपी की पहचान शांतिलाल पिता भवाना धाकड़, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडग़ढ़, जिला चित्तौडग़ढ़ (राजस्थान) के रूप में की। पूछताछ में अफीम उपलब्ध कराने वाले व्यक्ति के संबंध में जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कैलाश पिता नन्दलाल धाकड़, उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम बोराव, थाना भैंसरोडग़ढ़, जिला चित्तौडग़ढ़ (राजस्थान) को भी गिरफ्तार किया।
यह सामग्री हुई जब्त –
4 किलो 100 ग्राम अवैध अफीम — अनुमानित कीमत 20,50,000 रुपये
काले रंग की प्लेटिना मोटरसाइकिल क्रमांक क्रछ्व 09 स्क्क 6239 — कीमत करीब 40,000 रुपये
एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन — कीमत करीब 10,000 रुपये
पुलिस की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनगढ़ निरीक्षक भरतलाल भाबर, चौकी प्रभारी जाट नरेंद्र सिंह राठौर सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
