बदमाशों के साथ वीडियो वायरल होने पर हेड कांस्टेबल सस्पेंड

इंदौर। परदेशीपुरा थाना क्षेत्र में पदस्थ हेड कांस्टेबल जीतू सरदार का बदमाशों के साथ जन्मदिन मनाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने सख्त कार्रवाई की है. मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें निलंबित कर दिया. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि किसी भी पुलिसकर्मी की आपराधिक तत्वों से नजदीकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

Next Post

किसानों के हर खेत तक पहुंचेगा सिंचाई के लिये पानी : सीएम डॉ यादव

Sat Mar 7 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य सरकार किसान कल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। प्रत्येक खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के लिए राज्य सरकार संकल्पित है। केन-बेतना नदी जोड़ो परियोजना, पार्वती-कालीसिंध-चंबल (पीकेसी) परियोजना सहित आधुनिक […]

You May Like