इंदौर:शहर में बढ़ती गर्मी से वाहन चालकों को राहत देने के लिए प्रशासन द्वारा प्रमुख चौराहों पर लगाए गए शेड अब खुद राहत की तलाश में हैं। तेज़ आंधी और मौसम की मार ने इन शेड्स की हालत ऐसी कर दी कि जो कल तक छांव दे रहे थे, अब सड़क किनारे बिखरे पड़े हैं।
लोगों ने इन शेड्स की सराहना तो की, पर मौसम की मार और निर्माण की गुणवत्ता ने सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि ऐसे इंतज़ाम अगर टिकाऊ न हों, तो यह सिर्फ दिखावा ही रह जाते हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इन शेड्स की मरम्मत करता है या फिर इनकी तरह ये योजना भी साइडलाइन हो जाएगी।
