नपं को करोड़ों के नुकसान के जिम्मेदारों पर कब होगी कार्यवाही?

नगर पंचायत चुरहट के इंदिरा गांधी बस स्टैण्ड दुकानों की नीलामी के दशकों बाद ना अनुबंध हुआ ना ही निरस्त हुई दुकानें
सीधी/चुरहट : नगर पंचायत चुरहट के इंदिरा गांधी बस स्टैण्ड दुकानों की नीलामी के दशकों बाद ना अनुबंध हुआ ना ही दुकानें निरस्त हुयीं। ऐसे में नपं को करोड़ों के नुकसान के जिम्मेदारों पर कब कार्यवाही होगी।बताते चलें कि तत्कालीन विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (साडा) सीधी द्वारा वर्ष 1993 में इंदिरा गांधी बस स्टैण्ड चुरहट में दुकानों का निर्माण कराया गया था। बस स्टैण्ड में 24 बड़ी एवं 40 छोटी (ओटला) दुकानें बनाई गई थीं। बस स्टैण्ड में निर्मित दुकानों की नीलामी 6 जून 1993 को करायी गयी थी। इसमें 4 बड़ी दुकानें अंत्यावसायी विभाग को आंवटित की गई थी। इसके अलावा 7 दुकानों की नीलामी अभी तक नहीं हुई थी। जिन दुकानों की नीलामी करायी गयी थी उसमें दशकों बाद भी नपं चुरहट द्वारा ना अनुबंध कराया गया और ना ही किराया वसूलने की कोई पहल की। हैरत की बात तो यह है कि करोड़ो के नुकसान के बाद भी नगर पंचायत के जिम्मेदारों द्वारा अभी तक दुकानों को निरस्त करने की जरूरत भी नहीं समझी जा रही है। इस दौरान कई सीएमओ आये, परिषद बदली फिर भी इस गंभीर मामले पर कार्यवाई करने की जरूरत नहीं समझी जा रही है। जिससे शासन को करोड़ों की चपत लग रही है। इस गंभीर मसले को नवभारत द्वारा मुहिम के रूप में उठाया जा रहा है।

परिषद बदली, सीएमओ बदले फिर भी नहीं बदली स्थिति
नगर पंचायत चुरहट के जिम्मेदारों की लापरवाही से तीन दशक बाद भी इंदिरा गांधी बस स्टैण्ड में निर्मित करायी गयी आधा सैकड़ा दुकानों का संचालन अभी तक शुरू नहीं हो सका है। विडम्बना यह है कि तीन दशकों में परिषद बदली, सीएमओ बदले फिर भी दुकानों के संचालन के लिये सार्थक पहल नहीं की गई। नवभारत के खबर प्रकाशन के दौरान जिम्मेदारों द्वारा कार्यवाई की बात लगातार की जाती रही है।

कहने के बाद भी सीएमओ नहीं किये कार्यवाही: मोनिका
नगर पंचायत परिषद चुरहट अध्यक्ष मोनिका गुप्ता ने कहा कि नवभारत द्वारा पूर्व में जब मामला संज्ञान में लाया गया था। तभी आनंद मिश्रा मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पंचायत परिषद चुरहट को इंदिरा गांधी बस स्टैण्ड चुरहट की दुकानों के संबंध में नगरीय प्रशासन के नियमानुसार कार्यवाही करने के लिए कहा गया था। लेकिन उनके द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। परिषद की आगामी बैठक में इस मामले को प्रमुखता से रखा जायेगा।

इनका कहना है
नवभारत के माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। इस मामले में परिषद अध्यक्ष एवं सीएमओ को कार्यवाही करने का अधिकार है। संबंधित विषय के बारे में परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण सीधी से चर्चा कर नगर पंचायत परिषद चुरहट से जानकारी लेकर अग्रिम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।
आर.एस.मण्लोई, जेडीएयूएडी, रीवा

Next Post

घर से पानी स्कूल ला रहे नौनिहाल, साल भर से बिगड़ा शिकरा स्कूल का हैण्डपम्प

Fri Feb 14 , 2025
साल भर से विद्यालय में छाया जल संकट, शाला प्रभारी द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के यहां किया जा चुका है पत्राचार सीधी: एक तरफ सरकार द्वारा छोटे-छोटे स्कूली बच्चों के लिए तमाम तरह की जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की गयी है। शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार हो इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।