
भोपाल। नगर निगम में जनगणना के कार्य को लेकर मकानों का चिन्हांकन नामांकन का कार्य जारी है. इसको लेकर नगर निगम में शुक्रवार को बैठक आयोजित की गई थी जिसमें निगम के 32 कर्मचारी शामिल ही नहीं हुए, जबकि जनगणना का कार्य निगम के कार्याे से भी महत्वपूर्ण हैं. जिसमें इन सभी कर्मचारियों का उपस्थित ना होना घोर लापरवाही है. इसमें शामिल ना होने वालों में 13 सहायक यंत्रियों, 16 उपयंत्रियों एवं 02 सुपरवाइजर व 01 समयपाल शामिल हैं. सभी को निगम ने कारण बताओ नोटिस जारी कर सोमवार 6 अप्रैल तक स्पष्टीकरण मांगा है. स्पष्टीकरण ना देने की स्थिति में अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी. निगम प्रशासन द्वारा सहायक यंत्रीगण आदित्य शर्मा, गौरव प्रजापति, के.सी.गुप्ता, अजय सोलंकी, शुभम वर्मा, निशांत तिवारी,एस.बी.सिंह, चंदन पिपलाद, ज्योति मानकेले,पवन मेहरा, अभिषेक मालवीय, अंकुर रायजादा, अमन सिंह, उपयंत्रीगण संजय बराडिय़ा, अमर सिंह यादव, आकृति पटेल, आदित्य खरे, अनिता मेहर, शुभकामना ठाकुर, सत्यम सिंह, अमित कुमार दुबे, कीर्ति तोमर, अजय राजावत, अमित दुबे, जोगेन्दर सिंह, रूपांकन वर्मा, जितेन्द्र गुप्ता, शीतल विश्वकर्मा, सुपरवाइजरश्रीनिवास द्विवेदी व इफ्तिखार खान तथा समयपाल अंशुल पांडे को कारण बताओ नोटिस जारी किये गये हैं.
