जबलपुर: भेड़ाघाट थाना अंतर्गत तेवर निवासी एक महिला ने अत्याधिक दवाईयों का सेवन कर लिया जिसे आनन- फानन में उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। महिला ने अत्याधिक दवाईयों का सेवन किन परिस्थितियों में किया इसका पता नहीं चल सका है।
पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक होरीलाल चौधरी 39 वर्ष निवासी करमेता थाना माढ़ोताल ने सूचना दी कि उसकी बहन राधा चौधरी 42 वर्ष निवासी ग्राम तेवर थाना भेड़ाघाट ने घर में अत्याधिक दवाई का सेवन कर लिया जिसे बहनोई राजेश चौधरी द्वारा उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान बहन श्रीमती राधा बाई चौधरी की मौत हो गई।
