युवक ने फांसी लगाई, महिला ने जहर पीकर दी जान

इंदौर: शहर में अलग-अलग घटनाओं में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जबकि एक महिला ने जहर पीकर जान दे दी. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार पहला मामला सराफा थाने क्षेत्र का हैं, सराफा पुलिस ने बताया कि 18 वर्षीय नंदू पिता रमेश मुकाती निवासी शीशमहल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. नंदू फर्नीचर का काम करता था और अपने परिवार के साथ शीशमहल की एक इमारत में रहता था.

घटना के समय उसके माता-पिता रिश्तेदार के घर गए हुए थे. लौटने पर उन्होंने बेटे को फंदे से झूलता पाया. परिजन उसे एमवाय अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, पुलिस जांच कर रही है. इसी तरह की दूसरी घटना राऊ की श्रमिक कॉलोनी में रहने वाली 40 वर्षीय कमला ने देवास जिले के एक गांव में जहर खा लिया. बताया जा रहा है कि कमला का पति उसे दो साल पहले छोड़कर जा चुका था. सतीश नामक युवक से उसकी बातचीत होती थी, लेकिन हाल ही में सतीश ने फोन उठाना बंद कर दिया और कहीं चला गया. कमला जब उससे मिलने पहुंची, तो दोनों के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद उसने यह कदम उठा लिया. दोनों ही मामलों में पुलिस जांच कर रही है.

Next Post

स्टूडेंट्स को क्विज के माध्यम से किया जागरूक

Tue Feb 11 , 2025
पुलिस का सेफ क्लिक जनसंवाद अभियान इंदौर:सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश पुलिस के सेफ क्लिक जनसंवाद अभियान के तहत पुलिस ने अग्रवाल पब्लिक स्कूल में कार्यशाला और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में छात्रों को सायबर अपराधों से बचाव […]

You May Like

मनोरंजन