कनाडा में भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या

ओटावा 05 अप्रैल (वार्ता) कनाडा की राजधानी ओटावा के पास रॉकलैंड में एक भारतीय नागरिक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई है।

भारतीय उच्चायोग ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और कहा है कि वे सभी सहायता प्रदान करने के लिए स्थानीय सामुदायिक संघ के साथ निकट संपर्क में हैं।

भारतीय उच्चायोग ने कहा ‘हम ओटावा के पास रॉकलैंड में चाकू घोंपकर एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत से बहुत दुखी हैं। पुलिस ने कहा है कि एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया गया है।

उच्चायोग ने कहा ‘हम शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए एक स्थानीय सामुदायिक संघ के माध्यम से निकट संपर्क में हैं।’

रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार 04 अप्रैल को कनाडा के रॉकलैंड में लालोंडे स्ट्रीट पर स्थित एक आवास में हुई घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना दोपहर में हुई, हालांकि पुलिस ने घटना की प्रकृति के बारे में और विवरण जारी नहीं किया है।

अधिकारियों ने घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिये जाने की पुष्टि की है।

Next Post

भोपाल रेलवे स्टेशन पर ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का हुआ शुभारंभ

Sat Apr 5 , 2025
भोपाल, 5 अप्रैल (वार्ता) मध्यप्रदेश में भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर आज ‘पॉड कॉन्सेप्ट रिटायरिंग रूम’ का शुभारंभ हुआ। इससे रेल यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित और किफायती ठहराव की सुविधा मिलेगी। भोपाल रेल मंडल के प्रवक्ता ने बताया कि भोपाल रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म क्रमांक 6 पर […]

You May Like