
सतना। शहर के सबसे पुराने उस्ताद रामकृष्ण व्यायाम शाला अखाड़ा खेरमाई में आज नाग पंचमी के अवसर पर एकत्र हुए पहलवानों ने कुश्ती कला के एक से बढ़कर एक दांव पेंच दिखाकर दर्शकों को मंत्र मुग्ध कर दिया। कुश्ती प्रारंभ करने के पूर्व अखाड़ा के संरक्षक शैलेंद्र सोनी के द्वारा वरिष्ठ पहलवान छेदीलाल बैजू भाई बलराम सेन शैलेंद्र मिश्रा निशाकांत एवं वंशकार समाज के मुखिया रामस्वरूप को साथ में लेकर हनुमान जी को ध्वजा चढ़ाने के साथ पारंपरिक पूजा की गई। जिन्होंने कुश्ती में भाग लिया उनमें मौसम पहलवान सौरभ सचिन महेंद्र दादू राज छोटू सागर मुकेश प्रिंस संजय धनराज सुमित एवं विक्रम पहलवान रहे। कुश्ती में विजय हासिल करने वाले सौरभ महेंद्र दादू छोटू संजय व सचिन को अखाड़ा संरक्षक शैलेंद्र सोनी के द्वारा पुरस्कृत किया गया जो पहलवान विजय हासिल करने से वंचित रहे उन्हें भी सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। वरिष्ठ पहलवान बलराम सेन छेदीलाल बैजू वंशकार रामस्वरूप रमेश चौरसिया व रज्जू पहलवान को उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
