दो कारों, विद्युत मीटर में पथराव कर तोडफ़ोड़

बापू नगर में नशेडिय़ों ने मचाया उपद्रव
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत बापू नगर में नशेडियों ने दो कारों और विद्युत मीटर में पथराव करते हुए तोडफ़ोड़ कर दी। साथ ही अधिवक्ता को धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक अधिवक्ता मोना उर्फ मोनी साहू निवाी  बापू नगर  ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि रात 8.30 बजे साहिल चौधरी, हरीश राजपूत, करन वंशकार सभी निवासी बापू नगर राँझी के उसके घर के सामने आकर नशे की हालत में अभद्रता कर रहे थे।  विरोध किया तो बाहर खड़ी फोर व्हीलर एन्डिका विस्टा कार एम पी 20 जी ए 1144 एवं महिन्द्रा सेन्ट्रो कार क्रमांक एम पी 49 सी 2043 का कांच पत्थर मारकर तोड फोड कर क्षतिग्रस्त कर दिये और बाहर लगे विद्युत मीटर में भी पत्थर मारकर क्षतिग्रस्त कर दिया।

Next Post

दसवीं कक्षा की फर्जी मार्कशीट के जरिए कराया था अधिवक्ता नामांकन

Fri Jan 31 , 2025
फर्जी अधिवक्ता पर दर्ज हुई एफआईआर  जबलपुर:कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अपना अधिवक्ता नामांकन कराने वाले फर्जी अधिवक्ता के खिलाफ सिविल लाइन पुलिस ने धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। फर्जी अधिवक्ता ने दसवी कक्षा की फर्जी मार्कशीट का उपयोग कर अधिवक्ता नामांकन करवाया था। […]

You May Like